नई दिल्ली
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज अपनी दो महीनों में होने वाली (द्विमासिक) मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजों की घोषणा की। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसके नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी, अब लोन की दरों में कोई राहत नहीं मिलेगी और आपके निवेश पर भी ज्यादा ब्याज मिलने की संभवना कम हो गई है।
अभी रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% है। RBI ने लगातार 9वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट अप्रैल 2001 के बाद से सबसे निचले स्तर पर हैं। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 6 दिसंबर को शुरू हुई थी जो इस कैलेंडर वर्ष में समिति की आखिरी बैठक थी।