Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉन ब्रैडमैन: दिग्गज बल्लेबाज के ऐतिहासिक बल्ले की होगी नीलामी

मेलबर्न

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डोनाल्ड ब्रैडमैन का ऐतिहासिक बल्ला नीलामी के लिए रखा गया है। ब्रैडमैन ने 1934 की एशेज श्रृंखला के दौरान इसी बल्ले से दो तिहरा शतक लगाया था। ब्रैडमैन ने सलामी बल्लेबाज बिल पोंसफोर्ड के साथ 451 रन की साझेदारी के दौरान भी इसी बल्ले का उपयोग किया था। यह बल्ला 1999 से एनएसडब्ल्यू दक्षिणी हाइलैंड्स में बोराल में ब्रैडमैन संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है।

ब्रैडमैन ने यह बल्ला 1934 में इंग्लैंड में पांचों टेस्ट मैच में उपयोग किया था। उन्होंने इस श्रृंखला में 758 रन बनाए थे। अपने करियर में 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की औसत से 6996 रन बनाने वाले ब्रैडमैन ने इस श्रृंखला में इस बल्ले का इस्तेमाल करते हुए हैडिंग्ले में 304 और ओवल में 244 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *