Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलिया ने किया बड़ा एलान

सिडनी

बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक से पहले चीन को एक और झटका लगा है। अमेरिका के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने भी बीजिंग ओलिंपिक का बहिष्कार करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने फैसला किया है कि वह आगामी शीतकालीन ओलंपिक के लिए अपना दल बीजिंग नहीं भेजेगा। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने बुधवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया भी अमेरिका के साथ इस आयोजन का बहिष्कार कर रहा है।

मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के विदेशी मामलों में चीन की दखल और हाल में परमाणु शक्ति से चलने वाली पनडुब्बी हासिल करने के बाद चीनी रवैया भी शामिल है। 

उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति से पीछे नहीं हटेगा। हम ऑस्ट्रेलिया के हित के लिए खड़े हैं और इस बात पर कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए कि हम उन खेलों के लिए अपने अधिकारी नहीं भेजेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *