टिब्बी (सीमा सन्देश)। कस्बे में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति टिब्बी की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय लोक अदालत के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चे, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता व पीएलवी शामिल हुए।
रैली को मुंसिफ मजिस्ट्रेट आशीष जयपाल एवं तहसीलदार श्यामसुंदर बैनिवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रभगत सिंह चौक टिब्बी से उपखंड कार्यालय टिब्बी तक निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को 11 दिसबंर को राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य मुकदमो को आपसी सहमति से सुलझाए जाने जाने हेतु प्रेरित किया गया रैली की अध्यक्षता आशीष जयपाल अध्यक्ष अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति टिब्बी ने की।
इस अवसर पर पीएलवी मुंसफ अली, अनिल मीणा, जगदीश डूडी, एलडीसी अमित सहू, एकाउंटेंट राकेश तिवाड़ी, प्रधानाचार्य जगदीश कुमार, गौरी कल्याणी, बार संघ अध्यक्ष अनिल सिडाना आदि मौजूद रहे। वही 11 दिसबंर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु पैनल अधिवक्ता संदीप जी राठौड़ पीएलवी मुंसफ अली, जगदीश डुडी ने ग्राम पंचायत टिब्बी में राष्ट्रीय लोक अदालत पर शिविर का आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व व इसके माध्यम से कोर्ट में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण हेतु प्रेरित किया गया। चेक अनादरण के पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से अपने विवाद निपटाने के लिए समझाईश की गयी इस दोरान सरपंच प्रतिनिधि कुलवंत सुथार, ग्राम विकास अधिकारी सुशील कुमार, वार्ड पंच जसवंत सिंह उपस्थित रहे।