Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आबकारी विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपी से पूछताछ में जुटी टाउन पुलिस
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    हथकढ़ शराब बनाने के लिए बदनाम गांव गंगागढ़ रोही में कार्रवाई करने गई आबकारी विभाग की टीम पर जानलेवा हमला करने के मामले में टाउन पुलिस ने बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस मामले में यह आठवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले पुलिस सात जनों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी की पहचान चरणजीत सिंह उर्फ चनण सिंह (27) पुत्र सतनाम सिंह रायसिख निवासी वार्ड नम्बर 2, गंगागढ़ के रूप में हुई। पुलिस आरोपी से अनुसंधान कर रही है। इससे पहले पुलिस ने रविवार को ही सातवें आरोपी गुरजंट उर्फ जंटा (36) पुत्र पालासिंह रायसिख निवासी वार्ड 8, डबलीबास मौलवी को गिरफ्तार किया था। उससे पहले पुलिस ने 21 नवंबर को एक जने व 18 जुलाई को पांच जनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *