Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार

  • अध्यक्ष बोले- रूठे व्यापारियों को मनाकर करवाएंगे घर वापसी
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    टाउन की धानमंडी के व्यापारियों की प्रतिष्ठित संस्था फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन की प्रबंधक समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को एसोसिएशन के कार्यालय में विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्तराज जिन्दल, उपाध्यक्ष जसपाल चुघ, सचिव अमित गोदारा, सह सचिव अरविन्द कुमार व कोषाध्यक्ष सन्तराम जिन्दल का व्यापारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा तथा मदनलाल पारीक एवं सह निर्वाचन अधिकारी सुमित गर्ग तथा आशीष दादरी की ओर से प्रबंधक समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए फूडग्रेन मर्चंेटस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल ने कहा कि मण्डी की समस्याओं को सभी व्यापारियों के सहयोग से हल करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि संस्था से जुड़े कुछ व्यापारी भाई रूठ गए हैं। सबसे पहला काम रूठे उन व्यापारी भाइयों को मना उनकी घर वापसी करवाने का रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *