उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर नगर परिषद हुई गम्भीर
by seemasandesh
जंक्शन व टाउन क्षेत्र से पकड़े 29 निराश्रित पशु हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हरकत में आई नगर परिषद की टीम की ओर से शहर में निराश्रित घूम रहे गोवंश को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। जिला कलक्टर की ओर से नगर परिषद अधिकारियों को शहर के मुख्य स्थलों सब्जी मण्डी समेत अन्य स्थानों पर घूमने वाले निराश्रित पशुओं को पकड़ने और उसकी पाक्षिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद से नगर परिषद की टीम जंक्शन व टाउन क्षेत्र में अलग-अलग दिन अभियान चलाकर निराश्रित गोवंश को पकड़ रही है। इसी क्रम में बुधवार को नगर परिषद की ओर से जंक्शन के वार्ड नम्बर 59 एवं 60 में करणी चौक के आसपास के क्षेत्र में घूम रहे निराश्रित पशुओं को पकड़ा गया।