जोधपुर
विश्व स्तर पर पोलो गेम का लोहा मनवाने वाले पोलो खिलाड़ी सय्यैद बशीर अली इन दिनों जोधपुर पोलो में अपने गेम का जलवा दिखा रहे हैं। जोधपुर पोलो के पहले मैच में अकेले बशीर ने 8 गोल कर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस दी और फाइनल में जगह बनाई।
हैदराबाद के बशीर अली 26 वर्षों से पोलो खेल रहे है। अंडर 14 टूर्नामेंट कोलंबिया में पहली बार भारत को रिप्रेजेंट किया था। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनके पोलो खेलने के शुरुआत का कनेक्शन राजस्थान से ही है। 14 वर्ष की उम्र में जब वह हैदराबाद से जोधपुर आए थे, तब यहां के चामी पोलो ग्राउंड से सीखना और खेलना शुरू किया था। फिर जोधपुर पोलो टीम से ही उन्होंने करियर के शुरुआती मैच खेले।