Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 साल पहले खंडहर था विक-कैट का वेडिंग वेन्यू

जयपुर

विक्की-कटरीना की शादी से चर्चा में आया फोर्ट बरवाड़ा और सिक्स सेंसेस होटल कभी खंडहर हुआ करता था। रेनोवेशन के बाद यहां पहली शाही शादी हो रही है। इससे पहले इसे फाइव स्टार होटल का लुक देने के लिए 10 साल का समय और करीब 150 करोड़ रुपए खर्च हुए। अब यह किला देशभर में ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बन चुका है।

इस होटल में कई सुइट हैं। सबसे महंगे सुइट का एक दिन का टैरिफ 7 लाख रुपए है। यहां 100 से ज्यादा कमरे हैं। दरअसल, इस किले का असली नाम ‘चौथ का बरवाड़ा’ है। यह सवाई माधोपुर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस किले के मालिक पृथ्वीराज सिंह हैं, जो कि बरवाड़ा परिवार के राजा मानसिंह के परिवार से हैं। पृथ्वीराज ने इस किले को लीज पर देकर एक भाग में भव्य होटल बनवाया है। अक्टूबर में ही ये होटल शुरू हुआ है। ऐलिमेंटल स्टूडियो की ओर से इसका डिजाइन तैयार किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *