बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 दिसंबर 1975 को बेंगलुरु में जन्में डिनो मोरिया को फिल्म ‘राज’ से बेहद कामयाबी मिली थी। डिनो ने साल 1999 में आई फिल्म ‘प्यार में कभी-कभी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों में आने से पहले डिनो साइंस फिक्शन सीरियल ‘कैप्टन व्योम’ में काम कर चुके हैं। डीनो ने पैसों और शौक के लिए मॉडलिंग करनी शुरू की थी। जब वो एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग किया करते थे, तब उन्हें नोटिस किया गया था। मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था।