Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रॉनी स्क्रूवाला ने CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक जताया

सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड फिल्म ‘उरी’ के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने भी CDS जनरल बिपिन रावत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने दैनिक भास्कर से खास बातचीत में बताया कि जनरल रावत से मिलने का सौभाग्य उन्हें भी प्राप्त हुआ था। उस मुलाकात में जनरल बिपिन रावत बेहद खुश थे, क्योंकि ‘उरी’ जैसी फिल्म बनने वाली थी। रॉनी ने खास बातचीत में कहा, ” ‘उरी’ की शूट शुरू होने से पहले मैं और डायरेक्टर आदित्य धर NSA चीफ अजीत डोभाल के घर गए थे। उसी दौरान मिस्टर डोभाल ने जनरल रावत को कॉल कर कहा कि रॉनी और आदित्य यहां आए हुए हैं। आप चाहें तो उनसे मिल सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “जनरल रावत कॉल के 40 मिनट बाद आए। फिर हमारी मुलाकात एक घंटे चली। उन्होंने कहा भी कि वो बहुत खुश हैं, जो हम एक इंसपायरिंग और पेट्रियोटिक फिल्म बना रहे हैं। हमारी दूसरी मुलाकात सेना दिवस समारोह पर हुई थी। हमारी ‘उरी’ को फेसिलिटेट किया जा रहा था। उस समारोह के ठीक बाद उन्होंने सेना विधवा कोष के लिए हमसे एक करोड़ का दान भी स्वीकार किया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *