कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरों के बीच चर्चा ये भी है कि एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान इस शादी का हिस्सा नहीं बनेंगे। दरअसल, सलमान दबंग टूर के लिए रियाद रवाना हो गए हैं इसलिए वह वेडिंग में नहीं जाएंगे। वैसे, सलमान भले ही एक्स-गर्लफ्रेंड कटरीना की शादी में ना जाएं लेकिन ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने एक्स-पार्टनर की शादी में हिस्सा लेने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई।