नई दिल्ली
साल 2020 के बाद से अब तक दलाल स्ट्रीट पर आईपीओ की बहार देखने को मिल रही हैं। साल के आखिरी महीने में भी लगातार कंपनियां अपने आईपीओ पेश कर रही है। इसी क्रम में निवेशकों के लिए निवेश का बेहतर मौका लेकर आया है मैपमायइंडिया का आईपीओ। डिजिटल मैप, जियोस्पैटियल सॉफ्टवेयर और लोकेशन बेस्ड टेक्नोलॉजी प्रोवाइड कराने वाली इस कंपनी का इश्यू गुरुवारी 9 दिसंबर को खुल गया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13 दिसंबर तक खुला रहेगा। आइए जानते हैं क्या है इसका इश्यू प्राइज और इसमें पैसा लगाना कितना बेहतर रहेगा।