नई दिल्ली
इटली में अमेजन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत इटली के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन पर 1.13 अरब यूरो (करीब 966 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही व्यवहार संबंधी उपायों को भी लागू किया है, जिनकी निगरानी एक निगरानी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।
इस वजह से की गई कार्रवाई
प्राधिकरण ने घोषणा की कि अमेजन पर अपने बाजार प्रभुत्व का दुरुपयोग करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। कंपनी ने बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करते हुए ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। प्राधिकरण एजीसीएम (AGCM) ने कहा कि अमेजन का आचरण विशेष रूप से गंभीर था।