Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहीद कुलदीप की आखिरी झलक के लिए गांव पहुंचे लोग

झुंझुनूं

शहीद कुलदीप सिंह राव का आज अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा। ​​​​ कुलदीप के चचेरे भाई मनोज राव ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए शहीद कुलदीप सिंह राव के साथ बिताए कुछ यादगार पलों को शेयर किया। मनोज कुमार राव ने बताया कि शहीद कुलदीप सिंह राव का बचपन से ही पायलट बनने का सपना था। इस सपने को उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन से पूरा किया। करीब 2 महीने पहले कुलदीप राव परिवार के साथ 3 दिन छुट्टियां मनाने वाघा बॉर्डर पर गए थे। कुलदीप काफी खुश थे। उन्होंने बताया कि कुलदीप बहुत ही मिलनसार था।

पैतृक गांव घरड़ाना खुर्द में उनको अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं। दूर दराज से सभी लोग कुलदीप सिंह की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन करने उनके गांव पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *