Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

IIT रुड़की के स्टूडेंट की बांध में डूबने से मौत

बांसवाड़ा

कागदी बांध में वाटर रोलिंग बलून से संतुलन बिगड़ने पर पानी में डूबे IIT रुड़की स्टूडेंट की गुरुवार रात को मौत हो गई। महात्मा गांधी जिला अस्पताल में उसे रात करीब 8 बजे तक बचाने की कोशिश हुई, लेकिन प्रयास विफल रहे। इससे पहले हादसे में पुष्पानगर निवासी विनय (20) पुत्र दिनेश मईड़ा और उसकी बहन दोनों पानी में डूब गए थे।

यहां मौजूद लोगों ने दोनों को निकालने के भरपूर प्रयास किए। इस प्रयास में वे विनय की बहन को बचाने में सफल रहे, लेकिन विनय गहरे तक डूब चुका था। करीब आधा घंटा बाद बाहर निकाला गया। पंपिंग की गई। कोई असर नहीं हुआ तो अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में मेडिकल टीम ने भरतपूर प्रयास किए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *