Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहीद की मां के आगे कमर तक झुके थे रावत

बाड़मेर

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को बाड़मेर कभी भुला नहीं सकता। शहीद धर्माराम की प्रतिमा के अनावरण पर आए रावत की विनम्रता हर किसी को याद है। दुश्मन के खिलाफ दबंग रावत की यह विनम्रता उस समय झलकी, जब वे शहीद की मां के आगे पूरी तरह झुक गए थे और उनसे आशीर्वाद लिया था।

शहीद की मां के आगे झुके रावत ने बेटों को भी वादा कर दिया था। तब शहीद के परिवार से यह वादा किया था कि बहुत जल्द बाड़मेर में आर्मी रैली करवाकर यहां के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा शामिल करवाया जाएगा। उस समय थल सेनाध्यक्ष थे। उन्होंने इस वादे के साथ शहीद की मां अमरूदेवी के समक्ष रावत ने झुक कर आशीर्वाद लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *