Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कटरीना की बहनें भी मुंबई लौटीं

जयपुर

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ की हाई प्रोफाइल शादी गुरुवार को संपन्न हो गई। इन दोनों ने सवाई माधोपुर के बरवाड़ा फोर्ट में सात फेरे लिए। शादी के बंधन में बंधने के बाद विक्की-कैट शुक्रवार को मुंबई लौट गए। सुबह करीब 9 बजे एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर से कटरीना और विक्की अपने परिवार के तीन सदस्यों के साथ रणथंभौर में शेरपुर हवाई पट्‌टी से जयपुर के लिए रवाना हुए। जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर मुंबई के लिए उड़ान भरी।

इसके बाद कटरीना की बहनें, भाई और मां भी जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान शादी में शामिल हुए मेहमानों को दी गई मिठाई की तस्वीर भी सामने आई। बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी, पत्नी नेहा धूपिया, डायरेक्टर कबीर खान भी जयपुर पहेंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *