Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पबजी-फ्री फायर की लत, घर से भागा नाबालिग

नागौर

नागौर के लाडनू थाना क्षेत्र के धुड़ीला गांव के रहने वाला एक 12 साल का लड़के को ऑनलाइन मोबाइल गेम ‘पबजी’ और ‘फ्री फायर’ की ऐसी लत लगी कि वह घर से भाग गया। नाबालिग दो दिन पहले घर से अपनी मां का मोबाइल लेकर चुपचाप निकल गया। पहले तो परिजनों ने उसे इधर-उधर और रिश्तेदरों के पास ढूंढा। जब नहीं मिला तो गुरुवार देर रात लाडनू थाने में मामला दर्ज कराया है। परिजन उसे गेम खेलने से मना करते थे।

परिजनों के मुताबिक मोबाइल में घंटों पबजी और फ्री-फायर गेम खेलने की आदत थी। उसे मना करते थे, इसके बाद भी गेम खेलता रहता ता। पबजी बैन होने के बावजूद बेटा दूसरे गेम खेल रहा था। जब भी मां का फोन खाली होता गेम खेलने लगता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *