चंडीगढ़
पंजाब विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े केस की जांच तेज हो गई है। पंजाब पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) शुक्रवार को फिर सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर पहुंची। यहां पुलिस अधिकारी डेरे के वाइस चेयरमैन डॉ. पीआर नैन से पूछताछ कर रहे है। हालांकि डेरे की चेयरपर्सन विपासना इंसां आज भी SIT को नहीं मिली। एसआईटी इससे पहले भी पूछताछ के लिए डेरे गई थी, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने SIT को डेरे में ही जाकर इन दोनों से पूछताछ के आदेश दिए थे।