नई दिल्ली
कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में साजिश की आशंका जाहिर कर रहे लोगों से भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपील की है। IAF ने कहा है कि हमने इस हादसे की ट्राई सर्विस इन्क्वायरी शुरू कर दी है। जांच तेजी से चल रही है और उसके बाद फैक्ट सामने आ जाएंगे। IAF ने कहा कि तब तक शहीदों की खातिर बेवजह के अंदाजों से बचना चाहिए।