Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CDS रावत को श्रद्धांजलि देने पहुंचा नवासा, सूनी आंखों से भीड़ के बीच नाना-नानी को खोजता रहा

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का आज अंतिम संस्कार होना है। इससे पहले दिल्ली स्थित उनके घर में दोनों के पार्थिव शरीर को रखा गया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

CDS रावत की श्रद्धांजलि सभा में एक वक्त ऐसा भी आया, जब वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं। जनरल रावत की बड़ी बेटी कीर्तिका अपने मासूम बेटे के साथ पहुंचीं। उन्होंने अपने बेटे के हाथ में फूल देकर नाना-नानी के पार्थिव शरीर को समर्पित करने के लिए कहा। मासूम ने एक-दो बार ऐसा किया। फिर दुख भरे इस माहौल से अनजान मासूम फूलों से ही खेलने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *