Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जनरल को आखिरी सैल्यूट

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका के पार्थिव शरीर दिल्ली के आर्मी कैंट पहुंच गए हैं। यहां तीनों सेना प्रमुखों ने CDS को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले जनरल रावत की अंतिम यात्रा उनके निवास से शुरू हुई। उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ी। शव वाहन के आसपास भी कई लोग दौड़ते नजर आए। लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर बिपिन रावत अमर रहें के नारे लगाए।

जनरल रावत का अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में आज शाम 7:15 बजे किया जाएगा। प्रोटोकॉल के मुताबिक जनरल रावत को 17 तोपों की सलामी दी जाएगी और इस दौरान 800 मिलिट्री पर्सनल मौजूद रहेंगे। जनरल रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स उनके अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था संभाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *