नई दिल्ली
शेयर बाजार में जारी तीन दिनों की लगातार तेजी का दौर थम गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और कारोबार के अंत तक इस गिरावट से उबर नहीं सका। बीएसई का सेंसेक्स जहां 20.46 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 58,786.67 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 5.55 अंक या 0.03 फीसदी टूटकर 17,511.30 के स्तर पर बंद हुआ।