नई दिल्ली
हम अपनी मेहनत करके पैसा कमाते हैं, ताकि हम अपना जीवन चला सके। इसके लिए कोई नौकरी करता है, तो कोई अपना बिजनेस करता है आदि। वहीं, जो लोग नौकरी या बिजनेस करते हैं, वो आईटीआर से पूरी तरह से परिचित होंगे। हर साल वित्तीय वर्ष के समापन के समय इन लोगों को आईटीआर भरना होता है, जिसके लिए उन्हें कई तरह के दस्तावेजों के साथ आयकर रिटर्न का फॉर्म भरना होता है। इस साल आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2021 है। जैसे-जैसे ये तारीख नजदीक आती जाती है, हर कोई अपना आईटीआर भरने के लिए परेशान होता रहता है और इसी चक्कर में वो दूसरों से भी अपना आईटीआर भरवाता है। मगर आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके तहत आप अपना आयकर रिटर्न खुद से ही भर सकते हैं। मतलब अब किसी से भरवाने की झंझट नहीं है।