Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टेनिस का नया सत्र: एश्ले बार्टी की एडिलेड से होगी नए सीजन की शुरुआत

नई दिल्ली

दुनिया की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी अपने 2022 के सीजन की शुरुआत एडिलेड इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट से शुरुआत करेंगी। इस प्रतियोगिता के तहत वह जनवरी के पहले सप्ताह में टेनिस कोर्ट पर नजर आएंगी। इसकी जानकारी खुद टूर्नामेंट के आयोजकों ने दी है। इस साल विंबलडन का खिताब जीतने वाली बार्टी ने आखिरी बार यूएस ओपन में भाग लिया था। इसके बाद उन्होंने किसी भी टेनिस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *