सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। पंचायती राज आम चुनाव 2021 के दौरान पंचायत समिति क्षेत्र अनूपगढ़, श्रीवजयनगर, घड़साना क्षेत्र में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन के लिये 11 दिसम्बर को डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजकीय महाविधालय से मतदान दलों को रवानगी दी जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन ने बताया कि चुनाव में जिन कार्मिकों की मतदान दलों में डयूटी है, वे प्रात: 8.30 बजे रिपोर्टिंग करेंगे तथा द्वितीय प्रशिक्षण के पश्चात ईवीएम व मतदान सामग्री लेकर अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिये रवाना होंगे। 12 दिसम्बर को प्रात: 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक मतदान होगा। मतदान दल 11 दिसम्बर को ही सायं तक अपने मतदान केन्द्र को मतदान के लिये तैयार करेंगे।