अमेरिका में केंटकी के मेफील्ड समेत कई इलाकों में तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इसके चपेट में आने से 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने आपातकाल की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीमें इलाके में मौजूद हैं और राहत व बचाव का काम जारी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेफील्ड इलाके में मोमबत्ती के कारखाने को तूफान से काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि तूफान जब फैक्ट्री से टकराया, उस वक्त इसमें 100 से ज्यादा लोग काम रहे थे।