श्रीनगर
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में 10 दिसंबर को आतंकी हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। इस हमले का CCTV फुटेज सामने आ गया है। वीडियो में कुछ लोग भाग रहे हैं और फेरन पहने हुआ शख्स संदिग्ध अवस्था में भागता हुआ दिख रहा है। यह शख्स एक पाकिस्तानी आतंकी है जिसने हमले को अंजाम दिया। कश्मीर के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस(IGP) विजय कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में इस CCTV फुटेज की पुष्टि भी की है।
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा है आतंकी
IGP विजय कुमार ने बताया कि बांदीपोरा में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकियों का हाथ है। पुलिस के मुताबिक, एक पाकिस्तानी आतंकी ने SHO के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर(PSO) पर फायर किया। वो PSO की राइफल छीनना चाहता था लेकिन जवान के जवाबी कार्रवाई की वजह से ऐसा नहीं कर सका। हमलावर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। वहीं दो ओवरग्राउंड वर्कर्स ने हमले में उसकी मदद की। दोनों वर्कर्स की तलाश जारी है।