Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने पहले दिन कमाए 3.75 करोड़ रुपए

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ एक दिन पहले शुक्रवार (10 दिसंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। फिल्म को दिल्ली-एनसीआर और चंडीगढ़ के मेट्रो मल्टीप्लेक्स में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। लेकिन, इसका शुरूआती कलेक्शन थोड़ा कम रहा है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि इस फिल्म के आने वाले दिनों में रफ्तार पकड़ने के आसार हैं।

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ में आयुष्मान बॉडी बिल्डर के अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में ऐसा किरदार निभाया है। उनके साथ फिल्म में वाणी एक ट्रांस महिला का किरदार निभा रही हैं। अभिषेक कपूर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में पहली बार आयुष्मान-वाणी की जोड़ी पर्दे पर दिखाई दी है। इस फिल्म को भारत में 2500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, ओवरसीज में भी इसे 500 स्क्रीन्स मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *