विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी के बाद मुंबई में एक नए घर में शिफ्ट होंगे। दोनों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक अपार्टमेंट रेंट पर लिया है जिसके लिए दोनों तकरीबन 8.40 लाख रुपए का किराया चुकाएंगे। विक्की-कटरीना ने पांच साल के लिए यह अपार्टमेंट रेंट पर लिया है। यह अपार्टमेंट 8वें फ्लोर पर स्थित है और अगले 12 महीनों के लिए इसका किराया 8.40 लाख रुपए प्रति माह होगा और उसके बाद विक्की-कैट इसके लिए 8.82 लाख रुपए प्रति महीने का किराया चुकाएंगे। दोनों ने 1.75 करोड़ रुपए की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी दी है।
वैसे, शादी से पहले विक्की मुंबई में अपने माता-पिता और भाई के साथ रहते थे जबकि कटरीना बांद्रा में ही एक रेंटेड अपार्टमेंट में रहती थीं जिसका किराया तकरीबन 15 लाख रुपए महीना है। इससे पहले कटरीना तब भी सुर्खियों में आई थीं जब वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशन में थीं। दोनों ने मुंबई में एक पेंटहाउस रेंट पर लिया था जिसका किराया भी तकरीबन 8 लाख रुपए महीना था। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था और उन्होंने इस घर को छोड़ दिया था।