Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बार संघ चुनाव की सरगर्मियों तेज, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने ताकत झोंकी

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
बार संघ के वार्षिक चुनाव की गतिविधियों ने अब पूरा जोर पकड़ लिया है। नाम वापस लिए जाने की अवधि समाप्त होने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों पदों पर सीधी टक्कर है। आज महीने के द्वितीय शनिवार का अवकाश होने के बावजूद कचहरी और न्यायालय परिसरों में अधिवक्ताओं की काफी गहमागहमी रही, क्योंकि आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन था। इस वजह से अधिवक्ताओं को आना पड़ा। इनमें चुनाव को लेकर ज्यादा चर्चा रही। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती भावना स्वामी ने समर्थकों के साथ दोनों परिसरों में उपस्थित अधिवक्ताओं से मिलकर समर्थन जुटाया। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश अधिवक्ताओं का समर्थन उनके साथ है। अध्यक्ष बनने पर उनका मुख्य उद्देश्य पुरानी शुगर मिल वाली जगह पर प्रस्तावित करीब 120 करोड़ की लागत से नए कोर्ट कंपलेक्स का जल्द से जल्द निर्माण शुरू करवाने का रहेगा। करीब 2 महीने पहले कोर्ट कंपलेक्स का शिलान्यास किया जा चुका है। अभी निर्माण शुरू नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *