Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देश सेवा का ऐसा जज्बा नहीं मिलेगा

जयपुर

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए कुलदीप राव झुंझनूं (राजस्थान) के थे। उनके पिता नेवी से रिटायर्ड हैं। बहन भी सेना में अफसर है। ये तो बानगी भर है। राजस्थान के हर इलाके में ‘कुलदीप’ हैं। झुंझुनूं का धनूरी, दीनवा, नुआ, सीकर का अजीतगढ़, श्रीमाधोपुर, लक्ष्मणगढ़, फतेहपुर का बीनवालाड़खानी, जोधपुर का शेरगढ़ इलाके ऐसे हैं, जहां के हर दूसरे और तीसरे घर में शहीद मिल जाएंगे। कई घर तो ऐसे हैं कि तीन-चार पीढ़ियों से सीमा की सुरक्षा कर रहे हैं।

हर साल होने वाली सेना भर्ती में 5 लाख से ज्यादा राजस्थान के युवा भाग लेते हैं। करीब 20 हजार को इसमें सफलता मिलती है और वो सेना का हिस्सा बनते हैं। देश की रक्षा करते-करते शहीद होने वालों में हर साल 35 जवान राजस्थान से ही होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *