श्रीनगर
जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और PDP चीफ महबूबा मुफ्ती को श्रीनगर के गुपकार रोड स्थित उनके घर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसके साथ ही श्रीनगर स्थित PDP(पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) के कार्यालय को भी पुलिस ने सील कर दिया है और किसी भी पार्टी कार्यकर्ता को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।
12 दिसंबर को PDP का यूथ कन्वेंशन होने वाला था, कश्मीर पुलिस बताया कि हमें कन्वेंशन पर टारगेटेड एक्पलोसिव ब्लॉस्ट का इनपुट मिला था। वहीं, गुपकार रोड पर कई संस्थाओं की हाई सिक्योरिटी बिल्डिंग्स मौजूद है। यूथ कन्वेंशन में 1000 लोगों के इकट्ठा होने की आशंका थी। इससे पहले ही जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कोविड-19 प्रतिबंधों का हवाला देते हुए ये सख्ती दिखाई है।