नई दिल्ली
CDS जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति का फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। एबीपी न्यूज चैनल ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। 8 दिसंबर को जनरल रावत का MI-17 हेलिकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हो गया था। इसमें जनरल रावत, पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे। उनका बेंगलुरू में इलाज चल रहा है।
कुन्नूर के पहाड़ी जंगलों में इस क्रैश का वीडियो कोयंबटूर के एक फोटोग्राफर वाई जो पॉल उर्फ कुट्टी ने बनाया था, जो उस वक्त जंगल में अपने दोस्तों और परिवार के साथ छुट्टियां मनाने गए हुए थे। एक मीडिया हाउस से बातचीत में 52 वर्षीय कुट्टी ने बताया था कि क्रैश के वक्त वो अपने दोस्त नासिर व परिवार के साथ कटेरी में पहाड़ों पर बने रेलवे ट्रैक पर फोटो शूट कर रहे थे।