केरल के कोच्चि में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज बताया कि संक्रमित व्यक्ति 6 दिसंबर को UK से कोच्चि लौटा था। वह 8 दिसंबर को हुए कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया था। वहीं, उसकी पत्नी और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। प्लेन में संक्रमित व्यक्ति के पास बैठे पैसेंजर्स को भी इस बात की जानकारी दी गई है। केरल में आज कोरोना के कुल 3,777 नए मामले मिले हैं और 34 लोगों की मौत हुई है।
वहीं, महाराष्ट्र के नागपुर में आज ओमिक्रॉन के पहले और कर्नाटक में तीसरे केस की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ और आंध्र प्रदेश में भी ओमिक्रॉन के नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके साथ ही अब देश में ओमिक्रॉन के कुल 38 केस हो गए हैं।