टीवी एक्टर दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी की शादी 8 दिसंबर को यशोवर्धन मिश्रा से हुई थी। उनका रिसेप्शन 11 दिसंबर यानी शनिवार की शाम को मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में संपन्न हुआ। इस मौके पर टीवी इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों से लेकर सीरियल ‘तारक मेहता का उलटा चशमा’ के नए-पुराने सभी कलाकार, सेलिब्रिटी लॉयर सवीना बेदी सच्चर मौजूद थे।