Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोडवेज डिपो में श्री अखण्ड पाठ के भोग

  • शहर की सुख-समृद्धि व रोडवेज की खुशहाली की कामना को लेकर आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जंक्शन में रोडवेज डिपो में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा शहर की सुख-समृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि की कामना को लेकर 10 दिसम्बर से शुरू श्री अखण्ड पाठ के भोग रविवार को डाले गये। इस मौके पर प्रात: श्री अखण्ड पाठ के भोग के पश्चात शहर की सुख स्मृद्धि की कामना की अरदास की जिसके पश्चात समागम का आयोजन किया गया। उक्त समागम में राजस्थान रोडवेज हनुमानगढ़ डिपो के सारे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से डिपो की समृद्धि, आपसी भाईचारा, यात्रियों की सकुशल यात्रा, दुर्घटना रहित यात्रा, डिपो की आय में वृद्धि हेतु श्री अखंड पाठ का आयोजन किया गया है। भोग के पश्चात आयोजित समागम में ढाडी जथा जसविंद्र सिंह अबुल खुराना ने कथा कीर्तन कर संगतों को निहाल किया। गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। इस मौके पर नायब सिंह, लखवीर, राजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, गगनदीप, केहर सिंह, गुरमीत सिंह, रणजीत सिंह, गुरचरण सिंह, प्रेम सिंह, धवन, अरविंदर सिंह, देवदत्त स्वामी, जालंधर सिंह, सुखदेव सिंह, नरेंद्र सिंह, गुरलाल सिंह, राजेंद्र सिंह पीलीबंगा, हरपाल सिंह, बलराज सिंह मान, चंद्रभान, सतवीर गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *