Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोती के ‘आटा-साटा’ की कोशिश में बुजुर्ग की हत्या:घर में ही फंदे पर मिली लाश

जोधपुर

‘आटा-साटा’ प्रथा से पोती की शादी कराने की कोशिश में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उसकी लाश घर में ही फंदे पर लटकती मिली है। आरोप बुजुर्ग के 2 बेटों पर लगा है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोप लगाने वाला कोई और नहीं, मरने वाले की बेटी है। मामला जोधपुर के भोजासर थाना क्षेत्र का है।

ग्रामीणों ने बताया कि पूनाराम (65) के चार बेटे हैं। इनमें दो कुंवारे हैं। इनकी उम्र क्रमश: 20 व‎ 23 साल के है। इनकी सगाई व रिश्ते को लेकर ही‎ पूनाराम ने अपने बड़े बेटों तेजाराम व जेठाराम से बात की थी। उन्होंने ‘आटा-साटा’ रिश्ता करने के लिए अपने एक बड़े बेटे पर दबाव डाला। कहा कि वह अपनी बेटी का रिश्ता कर दे। ताकि उसके ससुराल से एक बेटे के लिए बहू लाई जा सके। पिता के दबाव देने के बावजूद बेटे ने अपनी बेटी का ‘आटा-साटा’ रिश्ता करने से इनकार कर दिया। इस वजह से परिवार में कुछ दिन से तनातनी चल रही थी। कुछ दिन पूर्व भी दोनों के बीच हुए विवाद को ग्रामीणों ने बैठकर सुलझाया था। मामला फिर गरमा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *