Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में दिनदहाड़े फायरिंग:अपार्टमेंट के बाहर कार साफ कर रहे युवक पर दो बदमाशों ने चलाईं तीन गाेलियां, हाथ में लगी; जान बचाने के लिए भागकर दुकान में छिपा

जयपुर

जयपुर में गांधी पथ पर बुधवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। युवक अपार्टमेंट के बाहर कार साफ कर रहा था। दोनों बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए। उसके हाथ में गोली लगी। उसने भाग कर पास की एक दुकान में छिपकर जान बचाई। इधर, फायरिंग के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। दोनों की CCTV में भागते हुए फुटेज नजर आई है। मौके पर पहुंचे DCP प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया- फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों बदमाशों की तलाश कर रही है। जयपुर में जगह-जगह पर नाकाबंदी कराई गई है। रंजिश के कारण फायरिंग की वजह बताई जा रही है।

करणी विहार थानाधिकारी जयसिंह ने बताया कि आदित्य अपार्टमेंट के बाहर कार की सफाई कर रहा था। वह पाली का रहने वाला है। इस दौरान दो बाइक सवार युवक आए। दोनों ने चेहरे पर नकाब लगा रखा था। एक युवक ने आदित्य पर फायर कर दिया। आदित्य को निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां से उसे SMS अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गोली लगने से कार के पीछे का शीशे टूटा।

गोली लगने से कार के पीछे का शीशे टूटा।

कार के शीशे में लगी गोली
फायरिंग के दौरान पास में कार थी। एक गोली कार के पीछे के शीशे पर लग गई। कार का शीशा टूट कर बिखर गया। वहीं, आदित्य जान बचाने के लिए भागा तो दुकान में भी काफी खून हो गया। कार पर भी खून के निशान लग गए थे। फायरिंग की सूचना पुलिस को दी गई।

कार पर लगे खून के निशान

कार पर लगे खून के निशान

CCTV फुटेज से की पहचान
पुलिस ने दोनों बदमाशों के फरार होने के बाद पास में लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में दोनों बदमाश बाइक पर जाते हुए नजर आए। एक युवक ने हेलमेट लगा रखा था और दूसरे ने पीछे बैग लटका रखा था। आपसी रंजिश के कारण फायरिंग किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान कर ली है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग के बाद जयपुर में पुलिस ने जगह-जगह पर नाकाबंदी कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *