Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोबाइल सेलर्स एसो. ने किया रक्तदान

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। श्रीगंगानगर मोबाइल सेलर्स एसोसिएशन ने रक्तदान कर हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी सहित समस्त शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि दी। सचिव नवरंग वर्मा ने बताया कि जवाहरनगर स्थित तपोवन ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर के प्रारम्भ में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। एमरा प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप अनेजा तथा गंगानगर अध्यक्ष रोहित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस मौके पर तपोवन ब्लड बैंक अध्यक्ष उदयपाल झाझड़िया, पार्षद प्रियंक भाटी, कमल नारंग मौजूद थे। जिन्होंने एसो. के सेवा कार्यों की सराहना की। रक्तदान शिविर में अरूण मुंजाल, लविश धमीजा, राजेन्द्र तथा अन्य स्टाफ का सहयोग रहा। इस अवसर पर रोहित अग्रवाल, विक्की सनेजा, रोहित भाटिया, नवरंग वर्मा, विवेक उपनेजा, राहुल उपवेजा, सोनू गजरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *