भारत की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीत लिया है। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी ने यह खिताब हासिल किया है। साथ ही वे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय सुंदरी भी बन गई हैं। हरनाज से पहले 2000 में लारा दत्ता और 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत को मिस यूनिवर्स का खिताब दिलाया था।
70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजराइल में आयोजित हुआ। 21 साल की हरनाज पंजाबी फिल्म ‘यारां दियां पों बारह’ और ‘बाई जी कुटेंगे’ में काम कर चुकी हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह भी पिछली ब्यूटी क्वींस के जैसे बॉलीवुड का रुख करती हैं। नजर डालते हैं ऐसी ही ब्यूटी क्वींस पर जिन्होंने बॉलीवुड में कदम तो रखा लेकिन कुछ को सफलता तो कुछ को असफलता हासिल हुई।