Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करीना-अमृता कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारैंटाइन हुईं; हाल ही में कई पार्टियों में शामिल हुई थीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। दोनों ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। करीना और अमृता के सुपर स्प्रेडर होने की आशंका है, क्योंकि दोनों एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की कई पार्टियों में गई थीं। करीना के पिता रणधीर कपूर ने बताया, “रविवार को करीना का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया। डॉक्टर ने कहा है कि वे एसिम्पटोमेटिक हैं। हालांकि, अब करीना बेहतर महसूस कर रही हैं। दोनों बच्चे भी करीना के साथ ही हैं और वे होम क्वारैंटाइन हैं।”

करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ 7 दिसंबर को पार्टी की थी। इस पार्टी में उनके साथ उनकी बहन करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा भी शामिल हुई थीं। अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था, जिसमें करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *