Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज फिर बढ़ गए सोने के दाम, चांदी भी 195 रुपये महंगी

नई दिल्ली

सोमवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जहां सोना मामूली रूप से 62 रुपये महंगा हुआ है, तो वहीं चांदी की चमक 195 रुपये बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें तेजी के साथ 47,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ चांदी भी 195 रुपये की तेजी के साथ 60,122 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी दिन में यह 59,927 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *