नई दिल्ली
अगर आप कोई बिजनेस करते हैं और आपको हर रोज ट्रांजैक्शन करने की जरुरत होती है तो आपको करंट अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई बिजनेस करने वाले लोगों को करंट अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। एसबीआई का ये करंट अकाउंट छोटे व्यवसायियों, पेशेवरों, व्यापारियों के लिए उपयुक्त है जो कम लागत में सभी सुविधाओं सहित करंट अकाउंट चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं, भारतीय स्टेट बैंक करेंट अकाउंट की ओपनिंग पर कई शानदार ऑफर भी दे रहा है। इसमें सबसे खास अकाउंट है एसबीआई गोल्ड करेंट अकाउंट। इसमें बैंक अपने ग्राहकों को कई ऑफर कर रहा है। इससे पहले एसबीआई बिजनेस करने वालों को प्लेटिनम करंट अकाउंट के भी फायदे दे रहा है।