Sunday, July 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत को झटका, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं उपकप्तान रोहित शर्मा

मुंबई

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट टीम के नए उपकप्तान रोहित शर्मा तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। प्रैक्टिस सेशन में उनके हाथ में चोट लगी थी। रोहित शर्मा प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ में चोट लगा बैठे थे। दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई इंडिया-ए टीम के कप्तान प्रियंक पंचाल को कवर के तौर पर स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *