एईएन का घेराव कर सौंपा ज्ञापन, शुरू किया बेमियादी धरना
by seemasandesh
दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मुख्य मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना शुरू कर दिया। धरने पर बैठने से पहले कार्यकर्ताओं ने सहायक अभियंता का घेराव और 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा।