Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोघे दुरुस्त करने की मांग को लेकर पेयजल टंकी पर चढ़े 20 किसान

  • आठ घंटे बाद नीचे उतरे, अधिकारियों के साथ हुई समझौता वार्ता
    नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    अमरसिंह ब्रांच के रामगढ़ माइनर के मोघे (आउटलेट) नम्बर तीन व चार को दुरुस्त करने की मांग को लेकर तहसील के गांव बड़बिराना में सोमवार को सुबह आठ बजे पेयजल टंकी पर 20 किसान चढ़ गए। इसके अलावा अनेक किसान पानी की टंकी के नीचे धरने पर बैठ गये। किसान करीब 8 घंटे तक टंकी पर रहे। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल शर्मा, सरपंच प्रताप सहारण ने किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि बार-बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नही होने पर किसानों को मजबूर होकर आन्दोलन का सहारा लेना पड़ा हैं। इस मौके पर किसानों ने आरोप लगाया कि भादरा विधायक के दबाव के चलते एक तरफा कार्यवाही किया जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *