Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

होमगार्ड भर्ती में अपनी जगह किसी और को दौड़ाया:नकली अभ्यर्थी 18 दिन बाद गिरफ्तार

भरतपुर

भरतपुर में 25 नवंबर को हुई होमगार्ड में भर्ती एक अभ्यर्थी ने अपनी जगह दूसरे फर्जी अभ्यर्थी को दौड़ा दिया। दौड़ पूरी होने के बाद नकली अभ्यर्थी तो फरार हो गया, लेकिन असली अभ्यर्थी को होमगार्ड के अधिकारीयों ने मौके पर ही पकड़ लिया। मथुरा गेट थाना पुलिस ने अब दौड़ लगाने वाले नकली अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया है। नकली अभ्यर्थी के दौड़ लगाने का खुलासा जब हुआ तब होमगार्ड के अधिकारीयों ने दौड़ पूरी होने के बाद सीसीटीवी देखा।

दरअसल 25 नवंबर को भरतपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होमगार्ड की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से दौड़ लगवाई जा रही थी। होमगार्ड में भर्ती होने के लिए धौलपुर के कंचनपुरा थाना के पदावली गांव के युवक कृष्ण कुमार भी भाग ले रहा था, लेकिन जब अभ्यर्थियों के दौड़ लगाने की बारी आई तो कृष्ण कुमार ने अपनी जगह धौलपुर जिले में सरमथुरा थाना इलाके के मडासील गांव का रहने वाला शिवम ने कृष्ण की जगह दौड़ लगा दी। दौड़ पूरी करने के बाद शिवम पुलिस परेड ग्राउंड से फरार हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *