Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजेंद्र राठौड़ बोले वसुंधरा हमारी नेता:वे 2 बार सीएम रहीं लेकिन सीएम के चेहरे के लिए संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा

भरतपुर

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि भाजपा में सीएम के चेहरे को लेकर टिप्पणी करने का अधिकार मुझे नहीं है। यह अधिकार संसदीय बोर्ड को है, लेकिन वसुंधरा राजे हमारी नेता हैं यह कहने में मुझे संकोच नहीं है। राठौड़ ने यह बात बुधवार को धौलपुर जाते समय कही। कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने पर बीजेपी जन आक्रोश रैली निकाल रही है। धौलपुर में जिसकी कमान बीजेपी नेता राजेंद्र राठौर संभाल रहे हैं। धौलपुर जाते समय राजेंद्र राठौर भरतपुर में रुके। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *